विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।

 विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास जाने के लिए पर्यटकों को अनुमति देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।


इस मांग को लेकर आज बैरागढ़ के बैरागढ़ के होटल संचालकों ने उपायुक्त चम्बा को एक मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश के कोने-कोने से लोग साच पास में प्रकृति की सुंदरता निहारने के लिए पहुंचते हैं। भारी बर्फबारी होने के कारण यह मार्ग सीमित समय अवधि के लिए खुलता है, जिसके कारण पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। वर्तमान समय में मार्ग बहाली का कार्य किया जा रहा है और कई किलोमीटर मार्ग बहाल भी किया जा चुका है। लिहाजा अब जिस स्थान तक वाहन ले जाना संभव हो, वहां तक पर्यटकों को लेकर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। लेकिन बैरागढ़ में स्थित पुलिस चैक पोस्ट पर पर्यटकों को रोका जा रहा है जोकि सही नहीं है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरागढ़ से साच पास मार्ग पर पुलिस की नियमित गश्त को बढ़ाया जा सकता है। इससे न केवल पर्यटकों की सुरक्षा होगी बल्कि मार्ग पर ट्रैफिक जाम भी नहीं लगेगा। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस विषय को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके। इस मौके पर रामकृष्ण ठाकुर, राकेश कुमार, चमन, राकेश ठाकुर, विजेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल