नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रणभूमि टीम ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिला चम्बा का नाम चमकाया है।

 नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रणभूमि टीम ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिला चम्बा का नाम चमकाया है। 


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आगरा में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में रणभूमि यूनिसेक्स जिम सुल्तानपुर के युवाओं ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में रणभूमि टीम ने तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। इसमें जिम के मुख्य कोच शुभ कुमार ने एक बार फिर स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। शुभ ने पावरलिफ्टिंग की 120 प्लस वजन की श्रेणी में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया है। इसके अतिरिक्त 120 किलोग्राम से अधिक वजन की श्रेणी में राजेश ठाकुर ने बेंच प्रेस और डेड लिफ्ट में एक- एक स्वर्ण पदक तथा प्रिंस कुमार ने डेडलिफ्ट की 53 किलोग्राम वजन श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं इस प्रतियोगिता में देसराज ने अपने प्रतिद्वंदियों को पिछड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। मुख्य कोच शुभ कुमार ने बताया कि रणभूमि यूनिसेक्स जिम में युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाता है। अब तक इस जिम के युवा विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिला चम्बा का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए फिटनेस और जिम एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अधिक से अधिक लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का आह्वान भी किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी