अवैध मछली पकड़ने पर प्रभावी रोकथाम के लिए टीम गठित: नीतू सिंह

 अवैध मछली पकड़ने पर प्रभावी रोकथाम के लिए टीम गठित: नीतू सिंह


मंडी सहायक निदेशक, मत्स्य, मंडी नीतू सिंह ने बताया कि मंडी जिला में अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों की प्रभावी रोकथाम के लिए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध मछली शिकार एवं बिक्री का प्रकरण सामने आने पर संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम, 1976 व मत्स्य नियमावली 2020 के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 221 मामले अवैध मत्स्य आखेट के पंजीकृत किए गए हैं, जिससे 1,57,155 रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 27 मामले पंजीकृत किए गए हैं जिससे लगभग 15500 रुपये का जुर्माना प्राप्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मंडी में सामान्य जल में जाल से मछली पकड़ने के लिए लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं।इस वित्तीय वर्ष में अब तक 531 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने आधार कार्ड तथा बैंक खाते की प्रति सहित अपने समीप के मत्स्य अधिकारी में सम्पर्क कर लाइसेंस बनवा सकता है। इसके अतिरिक्त लोक मित्र केंद्र में जाकर भी ऑनलाइन लाइसेंस बनाए जा सकते हैं।

सहायक निदेशक, मत्स्य, मंडी नीतू सिंह ने बताया कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के किसी भी मामले को गंभीरता से लिया जायेगा।उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अनुरोध किया कि वे अवैध मछली शिकार से बचें तथा यदि उनकी नजर में अवैध मछली का कोई मामला आता है तो वे उनके कार्यालय को सूचित करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग