बद्रीनाथ से लापता नेपाली मूल के दो नाबालिग कर्णप्रयाग में सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

बद्रीनाथ से लापता नेपाली मूल के दो नाबालिग कर्णप्रयाग में सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा 


 कल दिनांक 22-05-2025 को थाना बद्रीनाथ क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ मजदूरी करने आये नेपाली मूल के दो नाबालिग सुबह के समय बिना बताए कहीं चले गये थे। बच्चों के अचानक गायब होने से चिंतित परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इस सम्बन्ध में थाना बद्रीनाथ पर सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बद्रीनाथ द्वारा तत्काल उक्त दोनों गुमशुदा के सम्बन्ध में जिले के अन्य थानों और पुलिस चौकियों को सूचना प्रेषित की गई। इसी क्रम में, कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस को भी इस गुमशुदगी की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस टीम सक्रिय हो गई और कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने विशेष रूप से होटलों, ढाबों और अन्य संभावित स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली। चेकिंग के दौरान, पुलिस टीम को दोनों गुमशुदा नाबालिग पीपल चौक के पास सकुशल मिल गए। कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा बरामद किए गए दोनों नाबालिगों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के बाद आज दिनांक 23 मई, 2025 को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुलिस की मुस्तैदी से दोनों नाबालिग सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट सके।

पुलिस टीम

1-अ0उ0नि0 भूपेंद्र गोदियाल 

2-कां0 मनवीर सिंह 

3-हो0गा0 भरत सिंह

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर