श्रद्धालुओं पर जजिया टैक्स लगाने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा - Smachar

Header Ads

Breaking News

श्रद्धालुओं पर जजिया टैक्स लगाने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा

श्रद्धालुओं पर जजिया टैक्स लगाने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा


प्रदेश सरकार या फिर वन विभाग अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से आस्था के सबसे बड़े स्थान और शिरगुल महाराज जी के मुख्य स्थान पर आने जाने वाले पूरे देश भर से श्रद्धालुओं पर जजिया टैक्स लगाने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला लिया है जो सभी लोगों की आस्था पर बहुत बड़ी ठेस है। ऐसे कौन से वो नालायक अधिकारी हैं और सरकार में वो कौन ऐसे नालायक लोग है जो ऐसा फैसला लेते है, निवेदन मानो, चेतावनी मानो, जो मानना है मानो पर ये जजिया टैक्स वाला फैसला वापिस ले, वरना कहीं ऐसा न हो आप अधिकारी लोगों का कार्यालय जाना मुश्किल हो जाए। आस्था पर ठेस बर्दास्त नहीं होगी। हिमाचल प्रदेश के लोग पूरे देश में धार्मिक स्थानों पर दर्शन करने जाते है क्या अन्य राज्य भी हिमाचल प्रदेश के लोगों पर मंदिर जाने पर टैक्स लगाएं। 

तुरंत ये जजिया टैक्स वाला फैसला वापिस ले सरकार और अधिकारी।

देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी टीम शिरगुल महाराज जी मुख्य स्थान चूड़धार पर जजिया टैक्स वाले फैसले का विरोध करते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं