राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। - Smachar

Header Ads

Breaking News

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।

बेटी है अनमोल 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी की 10+2 की छात्रा नेहा को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।नेहा ने सत्र2024/25 में बेस्ट गर्ल एथलीट हिमाचल प्रदेश का सम्मान भी प्राप्त किया था,साथ ही वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी पूरे स्कूल में 91% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जण्डपुर की छात्रा शानवी राणा ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 92% अंक लेकर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।ओर राज्य स्तरीय बॉलीबॉल टीम की सदस्य भी रही।

सी एंड वी अध्यापक संघ जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल,खंड प्रधान पंचरूखी सुरेश कुमार,सह सचिव हरेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे।प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार वर्मा जी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और बच्चों को बधाई दी गई।साथ ही सभी बच्चों को इन बच्चों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री रवीन कुमार ,वरिष्ठ प्रवक्ता अनिता गवाना,अंजना देवी,विवेकशील,अजय सूद,वेद प्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं