मनोज कुमार ने संभाला नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार, साझा कीं प्राथमिकताएं

 मनोज कुमार ने संभाला नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त का कार्यभार, साझा कीं प्राथमिकताएं


ऊना हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। मनोज कुमार 2020 बैच के एचएएस अधिकारी हैं। मूलतः मंडी जिला के जोगिंदरनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले श्री कुमार इससे पूर्व उदयपुर में एसडीएम के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके अतिरिक्त वे ज्वालाजी, शिमला, कुल्लू सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अलग अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। केलांग में उन्होंने परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी) के रूप में भी कार्य किया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने शहर के समग्र विकास को सुनिश्चित करने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, सीवरेज संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और शहरी सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ठोस कार्य योजना पर बल देने की बात कही।

उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सभी मिलकर जनहित में कार्य करते हुए नगर निगम ऊना को एक आदर्श नगरीय इकाई के रूप में विकसित करने के लिए काम करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग