राशि के लोगों को अचानक धन लाभ, जानें राशिफल - Smachar

Header Ads

Breaking News

राशि के लोगों को अचानक धन लाभ, जानें राशिफल

राशि के लोगों को अचानक धन लाभ, जानें दैनिक राशिफल 

मेष 

मेष राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। अधूरे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

वृष

वृष राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे जिससे आप राहत की सांस लेंगे। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके काम आएंगे। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा।

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। लाइफ पार्टनर की आदतों से आप परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कामों के लिए आपको मान-सम्मान मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क 

कर्क राशि वालों का बिजनेस-नौकरी के लिए दिन शुभ है। कोई फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें। पड़ोसियों से किसी बात पर बहस या विवाद हो सकता है।

सिंह 

सिंह राशि के लोगो को काम में लापरवाही भारी पड़ेगी, अधिकारी इनसे नाराज हो सकते हैं। ये लोग किसी कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ना चाहते हुए भी पत्नी की बात माननी पड़ेगी। मन में किसी की बात चुभ सकती है। इंटरव्यू में सफलता न मिलने से मन उदास रहेगा।

कन्या 

कन्या राशि वालों के लिए बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में भी खुशहाली रहेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। साझेदारी के काम में फायदा होगा। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा। लव लाइफ के लिए दिन काफी खास रहेगा।

तुला 

तुला राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस को बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे, पार्टनर से कोई महंगा उपहार मिल सकता है। रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। संतान से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को ना चाहते हुए भी आज पैसा उधार लेना पड़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। करियर के जुड़े मौके हाथ से निकल सकते हैं, जिससे मन उदास रहेगा। विवादों से दूर रहें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेगा, सावधान रहें।

धनु 

धनु राशि वालों का बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, फायदेमंद डील हो सकती है। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी ठीक रहेगी। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकती है। मनचाहा भोजन मिलेगा। आज कानूनी मामलों से दूर रहना होगा, नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।

मकर 

मकर राशि वालों की लव लाइफ में बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। आज आपको खर्चों में कमी करने की कोशिश करनी होगी नहीं तो बजट बिगड़ सकती है। नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है, आपको हर तरह से खुद को साबित करना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ 

कुंभ राशि वालों के लिए इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसा उधार देने से बचें नहीं तो ये डूब सकता है। भाइयों से किसी बात पर विवाद होने की संभावना है

मीन 

मीन राशि वालों को संतान की उन्नति देखकर मन ही मन बहुत खुशी होगी। कानूनी मामलों में फैसला आपके हित में आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी का अनुभव होगा।

बाकी अपनी जन्मकुंडली के हिसाब से ग्रहों की दशा जानकर अपने सितारों के विषय में जानें जारी कर्ता पंडित दीपक शास्त्री 8894026526

कोई टिप्पणी नहीं