सलूणी क्षेत्र की सियूल खड्ड में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत - Smachar

Header Ads

Breaking News

सलूणी क्षेत्र की सियूल खड्ड में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत

 सलूणी क्षेत्र की सियूल खड्ड में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत


पानी मे लगाई गई थी बिजली की तार, जांच में जुटी पुलिस सलूणी उपमंडल की बरोटी के निकट सियूल खड्ड में नहाने गए गए एक युवक की पानी में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (18)पुत्र परस राम गांव डिभर डाक घर डियूर तहसील सलूणी जिला चम्बा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार कुछ अन्य साथियों के साथ बरोटी में क्रिकेट खेलने गया हुआ था। क्रिकेट खेलने के बाद सियूल खड्ड में नहाने चला गया। इस दौरान यहां पानी में किसी ने बिजली की तार लगा रखी थी जिससे उसे करंट लग गया और वह वेसुद्ध हो गया। बेहोशी की हालत में युवक का भाई व जीजा उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल किहार ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर किहार थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों के वयान दर्ज किए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने मछलियां पकड़ने के लिए किसी ने पानी में तार लगाई थी। वहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर पानी में बिजली की तार किसने लगाई थी। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में करवाया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं