चम्बा में बस के बीच राह में पलट जाने से दो मुसाफिर घायल हो गए हैं
चम्बा में बस के बीच राह में पलट जाने से दो मुसाफिर घायल हो गए हैं
चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /
चम्बा- चकलू मार्ग पर आज शाम परिवहन निगम की बस के बीच राह में पलट जाने से दो मुसाफिर घायल हो गए हैं। घटना के समय बस में चालक व परिचालक सहित कुल 13 व्यक्ति सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक शुगल सिंह ने स्टाफ को घायलों के उपचार की जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया है। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की चम्बा- लढान रूट की बस चकलू के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। बस को अनियंत्रित होता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। बस को पलटता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने बस में सवार मुसाफिरों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही दोनों घायलों को वाहन में डालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा भिजवाया उन्होंने पुलिस व परिवहन निगम प्रबंधन को भी सूचित किया। मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचकर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान घायलों को तीन-तीन हजार रुपए राहत राशि भी दी गई। बहरहाल, चालक की सूझबूझ से आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
कोई टिप्पणी नहीं