विकास खंड नगरोटा सूरियां संघर्ष समिति का धरना आज पांचवे दिन भी चालू
विकास खंड नगरोटा सूरियां संघर्ष समिति का धरना आज पांचवे दिन भी चालू
देहरा की 10 पंचायतों को वापिस नगरोटा सूरियां से मिलाया जाए लोगों ने सरकार से की मांग
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
विकास खंड नगरोटा सूरियां संघर्ष समिति का धरना पांचवे दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को त्रिलोक चंद पूर्व कर्मचारी, सतदेव शर्मा पूर्व अध्यापक, कुलभूषण, पूर्व अध्यापक, राजेश्वर सिंह, पूर्व कर्मचारी, ओंकार सिंह, व्यापारी धरने में बैठ गए, जसवंत सिंह, सह सयोंजक संघर्ष समिति ने उपरोक्त सभी को हार पहना कर धरने पर विठाया, जसवंत सिंह सह सयोंजक संघर्ष समिति ने क्षेत्र की आम जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा जनता से अपील की है की इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो कर इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए संघर्ष में शामिल होना सुनिश्चित कर नगरोटा सुरियाँ को बर्बाद होने से बचाएँ और चन्दर कुमार की षड्यंत्रकारी राजनीति को जन जन तक उजागर करने की कृपा करें, इस मोके पर गुरचरण सिंह बेदी,डॉ स्वर्ण सिंह, पूर्व उप प्रधान रविंदर गुलेरिआ, पूर्व प्रधान संजय महाजन पूर्व सैनिक, कैप्टन राम कृष्ण,अशोक कुमार, प्रधान बासा, कवि गुलेरिआ उप प्रधान बारियल, पूर्व सैनिक बलकार सिंह, किशन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
उधर सोमवार को संघर्ष स्थल पर देहरा विकास में जबरन मिलाई ग्राम पंचायत बिलासपुर से आर सी रंधावा, करनेल सिंह बैंस,, लेफिटिंनेंट किशोरी लाल, ध्यान सिंह नंदा, सरूप सिंह नंदा सेवनिवृत कर्मचारी ने व्यक्ति गत रूप से संघर्ष स्थल पर पहुँच कर विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाये आंदोलन का पुरजोर तरीके से समर्थन किया तथा कहा कि देहरा की 10 पंचायतों को भी नगरोटा सूरियां से मिलाया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं