ब्लॉक मुख्यालय स्थानांतरण के विरोध में क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी
ब्लॉक मुख्यालय स्थानांतरण के विरोध में क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
ब्लॉक मुख्यालय स्थानांतरण के विरोध में क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व उपप्रधान जोगिंदर शर्मा, हीरा सिंह, अशोक कुमार व रमेश सिंह ने धरना दिया। ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक संजय महाजन ने बताया कि रोजाना 24 घण्टे बाद क्रमिक धरने पर पांच ग्रामीण बैठा करेंगे। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने धरने पर बैठने वालों का हार पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक पंचायत समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री, पंचायत खब्बल प्रधान रिम्पल कुमारी, वार्ड पंच चंचला देवी, सविता देवी व कथोली पंचायत प्रधान जीएस वेदी भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं