विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महिला बहुतकनीकि संस्थान रेहन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महिला बहुतकनीकि संस्थान रेहन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला बहुतकनीकि संस्थान रेहन में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्राओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक सरल और प्रभावी उपाय है, जिससे हम भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस वर्ष संस्थान परिसर में 15 वृक्ष लगाए गए, जिनमें पीपल, अशोक, नींबू, आंवला आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि छात्राओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी था।
संस्थान के इस प्रयास की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं