हिन्दु त्योहारों को क्रमशः एक ही दिन मनाने की तिथियों की विश्व हिन्दु परिषद को घोषणा करनी चाहिए :- प्रवीन कुमार
हिन्दु त्योहारों को क्रमशः एक ही दिन मनाने की तिथियों की विश्व हिन्दु परिषद को घोषणा करनी चाहिए :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक हमारे हिन्दू त्योहार हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं। होली जैसे पावन पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी देते हैं। किंतु अक्सर यह देखने में आता है कि विभिन्न पंचांगों अथवा मतभेदों के कारण कई त्योहार दो-दो दिनों तक मनाए जाते हैं, जिससे आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और सामाजिक समन्वय प्रभावित होता है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि समय की आवश्यकता है कि सभी धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य एवं संबंधित संस्थाएँ एकमत होकर वैज्ञानिक आधार तथा सर्वमान्य पंचांग के अनुसार त्योहारों की तिथि निर्धारित करें । उन्होंने कहा कि यदि एक ही दिन पूरे देश और समाज में त्योहार मनाया जाए तो सर्वत्र एकता, उत्साह और सामूहिकता की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। प्रवीन कुमार ने उदाहरण द...