संदेश

प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा

चित्र
  प्रदेश सरकार का चौथा बजट स्वप्र समान : राकेश शर्मा बजट में कटौति से स्पष्ट है, धरातल पर नहीं उतरेंगी योजनाएं धर्मशाला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तंज कसा है। राकेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के बजट के पहले आंकड़े से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह बजट स्वप्र समान है। इस बार का बजट, पिछले वर्ष के बजट की अपेक्षा लगभग 4 हजार करोड़ कम है, ऐसे में बजट में जिन योजनाओं का जिक्र किया गया है, मेरी नजर में वो स्वप्र समान ही हैं। कुछ योजनाओं का सीएम ने बजट में जिक्र किया है, जो कि केंद्र प्रायोजित योजनाएं हैं, जिनके लिए केंद्र से पैसा आना है। दस झूठी गारंटियों पर सरकार सत्तासीन हुई है। महिलाओं को 1500 रुपये की बात सीएम ने फिर घोषणा की है, जिसमें एक लाख महिलाओं को 1500 रुपये का लाभ देने की बात कही गई है, जबकि प्रदेश में 28 लाख महिलाएं हैं। सरकार का चौथा वर्ष चल पड़ा है और सरकार को लगातार महिलाओं को ठगने का काम ही कर रही है। मुख्यमंत्री ने बजट में जो घोषणाएं की है, उनके धरातल पर उतरने पर संशय है, अगला वर्ष चुनावी वर्ष होगा और जनता...

पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
पंचरुखी में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की बैठक संपन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि आज दिनांक 21 मार्च 2026 में पैरामिलिट्री कल्याण संगठन पालमपुर की बैठक अंबेडकर भवन पंचरुखी में कार्यकारिणी अध्यक्ष सीएस खरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक की शुरुआत वन्देमातरम गीत , दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मोन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में बीएसएफ ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी ,एसएसबी, सीआईएफ फोर्सेस के सदस्य एवं वीर नारियां उपस्थित रही । बैठक में सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताया जिसमें कुछ समस्याओं का सभा दौरान ही निवारण किया गया और गंभीर समस्याओं को संबंधित मुख्यालयों को भेजा गया । उपाध्यक्ष किशोरी लाल मनकोटिया ने संगठन में अभी तक हुए खर्चे- बचत का पुरा ब्योरा सभा को बताया। बैठक में सदस्यों ने लम्बे समय से सेंट्रलाइज्ड लिक्विड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत् मदिरा वितरण नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया । उस पर अध्यक्ष महोदय ने बताया की इस विषय पर हैडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल तक सभी बलों को मदिरा की शुरूआत हो सकती है। प्र...

खूनी नहर में कूदकर बचाई युवक की जान, पूर्व प्रधान बालक राम कौशल बने ‘जीवन रक्षक’ की मिसाल

चित्र
  खूनी नहर में कूदकर बचाई युवक की जान, पूर्व प्रधान बालक राम कौशल बने ‘जीवन रक्षक’ की मिसाल नेरचौक : अजय सूर्या /  “जाको राखे सइयां, मार सके ना कोय” कहावत उस समय सच साबित हुई जब दयारगी पंचायत के पूर्व प्रधान  बालक राम कौशल ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहती नहर में कूदकर एक युवक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएल (BBMB) प्रोजेक्ट की तेज बहाव वाली नहर, जिसे स्थानीय लोग “खूनी नहर” के नाम से जानते हैं, में एक नौजवान अचानक गिरकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोग ठंड और तेज बहाव के चलते केवल तमाशबीन बने रहे। ऐसे में कड़ाके की ठंड के बावजूद बालक राम कौशल बिना लाइफ जैकेट और सुरक्षा साधनों के नहर में कूद पड़े। उन्होंने बहते पानी में संघर्ष करते हुए युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। यह पूरा घटनाक्रम बेहद जोखिम भरा था, लेकिन कौशल ने निस्वार्थ भाव और साहस का परिचय देते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने बालक राम कौशल के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की है। क्षेत्र में उन्हें “जीवन रक्षक” के रूप में ज...

निक्कू बाबा दंगल में रफी पहलवान ने जीती बड़ी माली

चित्र
 निक्कू बाबा दंगल में रफी पहलवान ने जीती बड़ी माली  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें उपमंडल के बनाल में आयोजित निक्कू बाबा दंगल दोरान रफी पहलवान होशियारपुर ने जग्गा पहलवान अजनाला को हरा कर बड़ी माली अपने नाम. की. इस दोरान जानकारी देते हुए कमेटी की तरफ से मेशी शर्मा, तिलक राज शर्मा, काला शर्मा, देसराज, सतीश शर्मा,विशाल कुमार, मोनू, अनिल पराशर पन्ना लाल सहित अन्य ने बताया निक्कू बाबा की जयंती के उपलक्ष्य पर हर वर्ष क्षेत्र के लोगों के सहयोग से दंगल का आयोजन करवाया जाता है. जिसमे हिमाचल के साथ -साथ पंजाब, हरियाणा व अन्य कुछ राज्यों के पहलवानो ने अपनी -अपनी कुश्ती के जौहर दिखाए. बताया इस दोरान करीब 250 कुश्तीयाँ करवाई गईं. इस मौक़े पर सैंकड़ो की तादाद में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे.

एमटीबी चंबा 2026 का आगाज, देशभर के राइडर्स ने कराया पंजीकरण

चित्र
  एमटीबी चंबा 2026 का आगाज, देशभर के राइडर्स ने कराया पंजीकरण  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और चलो चंबा अभियान द्वारा प्रस्तुत एमटीबी चंबा 2026 के लिए पंजीकरण शनिवार को चंबा जिले में संपन्न हुए, जिसके साथ ही इस सप्ताहांत के आयोजन की आधिकारिक शुरुआत हो गई। भारत के 10 राज्यों और 20 से अधिक शहरों के राइडर्स ने इस रेस के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें लगभग 70-80 राइडर्स के भाग लेने की उम्मीद है। प्रतिभागी 5 श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें सभी श्रेणियों में कुल ₹2.25 लाख का नकद पुरस्कार पूल है। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, चंबा के उपायुक्त (डीसी) द्वारा ऐतिहासिक चौगान मैदान में औपचारिक ध्वजारोहण किया गया। समारोह में राइडर्स, आयोजकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। शहर के चारों ओर 8 किमी की हेरिटेज राइड का भी आयोजन किया गया, जिसमें चंबा के प्रमुख ऐतिहासिक क्षेत्रों को शामिल किया गया और स्थानीय समुदाय को साइकिलिंग और माउंटेन बाइकिंग को एक खेल के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह संस्करण चंबा जिले में माउंटेन बाइकिं...

राजकीय महाविद्यालय चंबा में ‘आरोहन’ विदाई समारोह, पल्लवी व तुषार बने मिस्टर-मिस फेयरवेल

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय चंबा में ‘आरोहन’ विदाई समारोह, पल्लवी व तुषार बने मिस्टर-मिस फेयरवेल चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राजकीय महाविद्यालय चम्बा के विज्ञान स्नातक संकाय (जीव विज्ञान) बी एस सी मेडिकल द्वितीय व प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा बी एस सी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह (आरोहन) का आयोजन किया गया।  उक्त जानकारी देते हुए विज्ञान संकाय के समन्वयक डॉ मनेश वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान डॉ मनेश वर्मा, डॉ पूनम, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, डॉ सुनील, प्रोफेसर अंजना विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।  सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर व बैज लगाकर औपचारिक स्वागत किया । समस्त उपस्थित अध्यापकों ने उत्साहवर्धक व प्रेरणादायक सम्बोधन में कहा कि सभी शिक्षार्थी पूरी तन्मयता और लग्न से कार्य करें और अपने क्षेत्र, अभिभावक और हिमाचल का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा की चम्बा जिला को भारत के आकांक्षात्मक जिलों की सूची से बाहर निकालने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा हथ...

जिला चम्बा में आज ईद उल फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चित्र
  जिला चम्बा में आज ईद उल फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / ईद की सामूहिक नमाज चौगान नंबर पांच में अदा की गई। जामा मस्जिद चम्बा के इमाम मोहम्मद यासीन रजा ने नमाज अदा करवाई। इसके उपरांत समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। जिला चम्बा के अन्य हिस्सों में भी ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने कहा कि ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार है। यह रमजान के 30 दिन के पश्चात चांद देख कर दूसरे दिन मनाया जाने वाला एक पर्व विशेष है। रमजान के पूरे महीने में समुदाय के लोग रोजे रखकर अर्थात भूखे-प्यासे रहकर पूरा महीना अल्लाह की इबादत में गुजार देते हैं। इस पूरे महीने को अल्लाह की इबादत में गुजार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस खुशी के दिन को ईद-उल-फितर कहते हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: