संदेश

पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल

चित्र
  पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल  घटता बजट, बढ़ते टैक्स और वादों की भरमार – कांग्रेस का बजट पूरी तरह जनविरोधी और विनाशकारी शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई की चक्की में पीसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े वादों और गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि पहले डीजल पर ₹10.40 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹15.40 प्रति लीटर कर दिया गया है, जो सीधे-सीधे जनता की जेब पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है—किसान, बागवान, मजदूर, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगे होने से • परिवहन लागत बढ़ेगी • बस, टैक्सी और ट्रक किराए बढ़ेंगे • कृषि और सिंचाई खर्च बढ़ेगा • बागवानी उत्प...

“कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर

चित्र
  “कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर हर साल 600 से 750 करोड़ रुपये की वसूली कर रही कांग्रेस सरकार, जनता की जेब पर सीधा हमला” पालमपुर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए नए सेस को प्रदेश की जनता पर आर्थिक हमला बताते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार आम आदमी पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। त्रिलोक कपूर ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर VAT बढ़ाकर जनता की जेब पर चोट की और अब पेट्रोल-डीजल पर ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर “डबल टैक्सेशन” लागू कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने का नहीं, बल्कि जनता से जबरन वसूली करने का प्रयास है। कपूर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सालाना लगभग 120 से 150 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत होती है। इस हिसाब से ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने का मतलब है कि कांग्रेस सरकार हर साल प्रदेश की जनता से ₹600 करोड़ से ₹750 करोड़ तक अतिरिक्त वसूली करेगी। भाजपा नेता ने कहा की इसका सीधा असर ...

“शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

चित्र
शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हर साल की तरह इस साल भी शहीदी दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने क्लब की अध्यक्ष नीति महाजन की शिरकत में सेवा व समर्पण और देशभक्ति का अनूठा आज एक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम राणा फार्म बौढ (नूरपुर) में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था l क्लब की अध्यक्षा ने बताया कि इस शहीदी दिवस पर आज क्लब की कुछ सदस्यों ने भी हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l नीति महाजन ने वताया कि शिविर में आज 421 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में कुल 21 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा नीति महाजन ने बताया कि इनर व्हील क्लब समाज के उत्थान के लिए अपने कार्यक्रम में एक विशेष भूमिका अदा करता...

सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

चित्र
  सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई आधा से ज़्यादा कटौती सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, सड़क के बजट में कटौती से कैसे आत्म निर्भर बनेगा हिमाचल पूर्व की भाजपा सरकार में मिली सर्वाधिक नौकरियां, सुक्खू सरकार के कार्यकाल में कम हुई 15 हज़ार नौकरियाँ केंद्र से किसी न किसी रूप में लगातार मिली मदद, राजस्व प्राप्ति में केंद्र का हिस्सा 53.6 प्रतिशत  शिमला : विधान सभा में सुक्खू सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को जमकर घेरा। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में अधिकांश योजनाओं की घोषणाएं बिना पर्याप्त बजट प्रावधान के की गई हैं। पिछले तीन वर्षों की कोई भी योजना पूर्णतया लागू ही नहीं हो पाई। पिछले तीन सालों की बजट में घोषित दर्जनों योजनाएं ज़मीन पर नहीं उतर पाई है। इस बजट में प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं है। दुनिया में बजट का आकार हर साल बढ़...

सहकारी सभा ग्योरा ने वर्ष 2024-25 में 25 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया

चित्र
  सहकारी सभा ग्योरा ने वर्ष 2024-25 में 25 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश की दी ग्योरा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का साधारण अधिवेशन आज सभा प्रधान कर्ण सिंह सेन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सहकारी सभा की वर्तमान गतिविधियों पर चर्चा की गई। सभा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह ने उपस्थित सदस्यों बताया कि वर्ष 2024-2025 में सभा द्वारा 63 करोड़ का कारोबार किया गया व 25,50,887/- का लाभ अर्जित किया गया और सभा का सरमाया 21 करोड़ हो गया है अधिवेशन में 12%की दर से लाभ वितरण की स्वीकृति दी गई |इसके इलावा सभी एजेंडो को चर्चा के उपरान्त ध्वनिमत से पारित कर दिया गया! उपस्थित सदस्यों ने लोगों को घर द्वार बैंकिंग की सुविधाएं देने, किसानो को समय पर खाद व सदस्यों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रथम पुरुस्कार मिलने पर ख़ुशी जाहिर की | सभा प्रधान कर्ण सिंह सेन द्वारा सभी सदस्यों से आग्रह किया कि जिन सदस्यों के बच्चों की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उनकी सभा सदस्यता लेने के...

मंडी में “मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी" थीम पर निकाली पदयात्रा, शहीदी दिवस पर बलिदानों को किया याद

चित्र
मंडी में “मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी" थीम पर निकाली पदयात्रा, शहीदी दिवस पर बलिदानों को किया याद मंडी : अजय सूर्या / युवा सहभागिता का मंच ‘मेरा युवा भारत‘ शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी में पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह पहल ‘री’ विषय पर आधारित है। इस पदयात्रा के माध्यम से भारत के युवा स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को श्रद्धांजलि दी ।यह पदयात्रा सरदार पटेल विश्विद्यालय मंडी से शुरू होकर तिब्बती बाजार होकर विश्विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस पदयात्रा को विश्विद्यालय कुलपति ललित अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माय भारत मंडी की जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया ने कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, आदर्शवाद और आकांक्षाओं को जिम्मेदार नागरिकता की ओर प्रेरित करना है।

SFI DYFI सहित अन्य संगठनों ने मंडी शहीदी दिवस पर किया रक्तदान शिविर

चित्र
SFI DYFI सहित अन्य संगठनों ने मंडी शहीदी दिवस पर किया रक्तदान शिविर  मंडी : अजय सूर्या / DYFI (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर मंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को देश के शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम अक्सर SFI स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य संगठनों के साथ मिलकर आयोजित किया गया। वकील एसोसिएशन जिला प्रधान पोविंदर सिंह ने बताया कि इस शिविर में 50 यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पुरा करने के लिए स्थानीय युवा, छात्र और जागरूक नागरिकों ने रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेकर रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि यह शिविर न केवल रक्त की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: