खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में
खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर शहर में स्थित यूको बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक जोगिंदर सिंह राणा ने जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए अनोखा अभियान चलाया। उन्होंने नूरपुर से जोत पास लाहड़ू–चुवाड़ी मार्ग तक लगभग 50 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी पर दूरी साइकिल से तय की, जिसे पूरा करने में करीब 6 घंटे का समय लगा। खास बात यह रही कि उन्होंने उसी दिन वापसी भी साइकिल से की इस तरह कुल मिलाकर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पूरी कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करने के बाद नशे के खिलाफ एक जागरूक अभियान का संचालन किया हैl इस मामले मे जोगिंदर सिंह राणा इससे पहले भी कई साइक्लिंग रैलियों के माध्यम से जागरूकता फैलाते रहे हैं। जब वे चंबा में यूको बैंक में कार्यरत थे l तब भी उन्होंने नशा मुक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानो पर अभियान चला चुके हैl राणा चंबा साइक्लिंग एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी हैं और लगातार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते रहे ह...