संदेश

खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में

चित्र
  खेल और फिटनेस के माध्यम से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है आज के दौर में  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर शहर में स्थित यूको बैंक में कार्यरत सहायक प्रबंधक जोगिंदर सिंह राणा ने जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए अनोखा अभियान चलाया। उन्होंने नूरपुर से जोत पास लाहड़ू–चुवाड़ी मार्ग तक लगभग 50 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी पर दूरी साइकिल से तय की, जिसे पूरा करने में करीब 6 घंटे का समय लगा। खास बात यह रही कि उन्होंने उसी दिन वापसी भी साइकिल से की इस तरह कुल मिलाकर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पूरी कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करने के बाद नशे के खिलाफ एक जागरूक अभियान का संचालन किया हैl इस मामले मे जोगिंदर सिंह राणा इससे पहले भी कई साइक्लिंग रैलियों के माध्यम से जागरूकता फैलाते रहे हैं। जब वे चंबा में यूको बैंक में कार्यरत थे l तब भी उन्होंने नशा मुक्ति और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए कई स्थानो पर अभियान चला चुके हैl राणा चंबा साइक्लिंग एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी हैं और लगातार युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते रहे ह...

जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में एक16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच जारी  नूरपुर : विनय महाजन /                                   जिला पुलिस नूरपुर के तहत रैहन क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की चर्चाऐ क्षेत्र में चर्चित हैं l सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गत दिन 23 मार्च 2026 को दोपहर के करीब 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि आदित्य पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी गांव चकवारी अपने नंदशाल गांव नेरना में बेसुधअवस्था में पड़ा हुआ है l सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद मृतक के सबको अपनी कस्टडी में लिया l पुलिस द्वारा मृतक की नानी स्वर्णा देवी सहित अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों के अनुसार मृतक आदित्य 10वीं कक्षा का छात्र था।प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि के स...

आईआईटी मंडी का 17वां स्थापना दिवस 30 मार्च को, उपलब्धियों के साथ भविष्य की दिशा पर जोर

चित्र
  आईआईटी मंडी का 17वां स्थापना दिवस 30 मार्च को, उपलब्धियों के साथ भविष्य की दिशा पर जोर मंडी : अजय सूर्या / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) 30 मार्च, 2026 को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है, जो उसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र-निर्माण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस समारोह में शिक्षा, उद्योग और सार्वजनिक सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर के मुख्य अतिथि होंगे क्रिस गोपालकृष्णन, पद्म भूषण से सम्मानित, इन्फोसिस लिमिटेड के सह-संस्थापक और एक्सिलर वेंचर्स के चेयरमैन। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओसामा खतीब, निदेशक, स्टैनफोर्ड रोबोटिक्स लैब, अमेरिका, भी शामिल होंगे, जो सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा, “स्थापना दिवस हमारे विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की यात्रा को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। पिछले सोलह वर्षों में आईआईटी मंडी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रभावशाली अनुसंधान के केंद्र के रूप में निरंतर प्रगति की है।...

खराब मौसम के कारण लडभड़ोल में विदेशी पैराग्लाइडरो की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

चित्र
  खराब मौसम के कारण लडभड़ोल में विदेशी पैराग्लाइडरो की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित मंडी : अजय सूर्या / तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। विदेशी पैराग्लाइडरो की पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है। अलेक्स और युवरा ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए वह रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा में तरफ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम को खराब होता देख पैराग्लाइडरो ने सूझबूझ दिखाई और गोरा गांव के समतल खेतों को देखते हुए वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गांव में अचानक किसी विदेशी पैराग्लाइडर के उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते...

पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल

चित्र
  पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई की मार से कराह रही जनता – कांग्रेस सरकार ने तोड़ी हिमाचल की कमर : बिंदल  घटता बजट, बढ़ते टैक्स और वादों की भरमार – कांग्रेस का बजट पूरी तरह जनविरोधी और विनाशकारी शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई की चक्की में पीसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े वादों और गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि पहले डीजल पर ₹10.40 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹15.40 प्रति लीटर कर दिया गया है, जो सीधे-सीधे जनता की जेब पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है—किसान, बागवान, मजदूर, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगे होने से • परिवहन लागत बढ़ेगी • बस, टैक्सी और ट्रक किराए बढ़ेंगे • कृषि और सिंचाई खर्च बढ़ेगा • बागवानी उत्प...

“कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर

चित्र
  “कांग्रेस ने हिमाचल की जनता पर डाला टैक्स का दोहरा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर पहले VAT अब ₹5 सेस” : त्रिलोक कपूर हर साल 600 से 750 करोड़ रुपये की वसूली कर रही कांग्रेस सरकार, जनता की जेब पर सीधा हमला” पालमपुर भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए नए सेस को प्रदेश की जनता पर आर्थिक हमला बताते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार आम आदमी पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। त्रिलोक कपूर ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर VAT बढ़ाकर जनता की जेब पर चोट की और अब पेट्रोल-डीजल पर ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर “डबल टैक्सेशन” लागू कर दिया है। यह निर्णय प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने का नहीं, बल्कि जनता से जबरन वसूली करने का प्रयास है। कपूर ने कहा की हिमाचल प्रदेश में सालाना लगभग 120 से 150 करोड़ लीटर पेट्रोल और डीजल की खपत होती है। इस हिसाब से ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने का मतलब है कि कांग्रेस सरकार हर साल प्रदेश की जनता से ₹600 करोड़ से ₹750 करोड़ तक अतिरिक्त वसूली करेगी। भाजपा नेता ने कहा की इसका सीधा असर ...

“शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

चित्र
शहीदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हर साल की तरह इस साल भी शहीदी दिवस के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने क्लब की अध्यक्ष नीति महाजन की शिरकत में सेवा व समर्पण और देशभक्ति का अनूठा आज एक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम राणा फार्म बौढ (नूरपुर) में नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था l क्लब की अध्यक्षा ने बताया कि इस शहीदी दिवस पर आज क्लब की कुछ सदस्यों ने भी हर साल की तरह इस साल भी रक्तदान करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l नीति महाजन ने वताया कि शिविर में आज 421 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लेकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस रक्तदान में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शिविर में कुल 21 महिलाओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा नीति महाजन ने बताया कि इनर व्हील क्लब समाज के उत्थान के लिए अपने कार्यक्रम में एक विशेष भूमिका अदा करता...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: