पांच साल में करीब 60 फीसदी पेपर लीक हुए पांच साल से चली आ रही वारदातें : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू - Smachar

Header Ads

Breaking News

पांच साल में करीब 60 फीसदी पेपर लीक हुए पांच साल से चली आ रही वारदातें : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

पांच साल में करीब 60 फीसदी पेपर लीक हुए पांच साल से चली आ रही वारदातें : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू 


CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह जानकारी बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी। उन्होंने कहा कि उसके आधार पर वह कह सकते हैं कि करीब 60 फीसदी पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक मामले में वह कह सकते हैं कि पांच साल से यह वारदातें चली आ रही थीं।

 सुक्खू ने कहा कि आज या कल विजिलेंस ब्यूरो की नई रिपोर्ट भी सरकार को मिलेगी। पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से संबंधित पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी छापे मारे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई तो भारत सरकार के अंतर्गत आती है। जब छापे मारे गए हैं तो उसमें कई बातें सामने आई हैं। पिछले पांच साल से पेपर लीक की यह वारदातें चली हुई थीं।

हमीरपुर में जेओए आईटी और अन्य पेपर लीक मामले में हमीरपुर स्थित राज्य कर्मचारी आयोग को निलंबित किया गया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो में जांच चल रही है।वहीं, सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में कान्स्टेबल पद के प्रश्न पत्रों के कथित रूप से लीक होने से संबंधित मामले में गत दिवस हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में रेड की। जानकारी के अनुसार अलग-अलग 50 जगह पर यह तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज को कब्जे में लिया गया है।

गौरतलब है कि सीबीआई ने 30 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध और केंद्र सरकार की परमिशन से 2 मामले दर्ज किए। राज्य पुलिस द्वारा 27 मार्च 2022 को आयोजित हिमाचल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल पद की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप की जांच को लेकर शिमला में मामला दर्ज किया था। 

इसके बाद ये केस सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका के संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच और दस्तावेजों की जांच के दौरान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा आदि में स्थित विभिन्न बिचौलियों की कथित भूमिका का खुलासा हुआ था। आरोप है कि कुछ और लोग थे जो परीक्षा के पेपर लीक करने के लिए सांठगांठ कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं