हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की कार्यकारिणी का रविवार को हुआ विस्तार - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की कार्यकारिणी का रविवार को हुआ विस्तार

हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की कार्यकारिणी का रविवार को हुआ विस्तार 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में केंद्रीय मुख्य शिक्षक राजेश कुमार व चमन सिंह को जिला संरक्षक, ज्योति राणा को वरिष्ठ उप प्रधान, राजकुमार, दीपक आजाद,मनोज पठानिया, रविंद्र कुमार, संजय महाजन व खुशवंत सिंह उपाध्यक्ष, दीपक पांडे, अशोक कुमार व मुबारक अली सचिव और इंदु देवी को महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान पुनीत निराला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न शिक्षा खंडों के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष व महासचिव मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं