नगर परिषद चम्बा द्वारा बढ़ाए गए गृह कर के विरोध में शहर के लोग हुए एकजुट - Smachar

Header Ads

Breaking News

नगर परिषद चम्बा द्वारा बढ़ाए गए गृह कर के विरोध में शहर के लोग हुए एकजुट

नगर परिषद चम्बा द्वारा बढ़ाए गए गृह कर के विरोध में शहर के लोग हुए एकजुट 


चम्बा : जितेंद्र खन्ना / नगर परिषद चम्बा द्वारा बढ़ाए गए गृह कर के विरोध में शहर के लोग एकजुट हो गए हैं। रविवार को लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह चम्बा में शहर के बुद्धिजीवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न बुद्धिजीवियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघर्ष गृह कर विरोध संघ का गठन किया जाए जोकि प्रशासन से लेकर सरकार तक आवाज बुलंद करेगा। इस दौरान डॉ. डीके सोनी को संघ का प्रधान चुना गया। जबकि ओम प्रकाश गोस्वामी को वरिष्ठ उपप्रधान, वाय.के. पुरी, जर्म सिंह ठाकुर, अजितेश शर्मा, सुरेश कश्मीरी व डॉ एस.एल. शर्मा को उपप्रधान का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर बुद्धिजीवियों ने कहा कि नगर परिषद चम्बा द्वारा हाल ही में गृह कर में भारी वृद्धि की गई है जोकि उचित नहीं है। शहर के लोगों कि आय इतनी अधिक नहीं है कि वह इसका भुगतान कर पाएं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चम्बा जल्द से जल्द वृद्धि के इस निर्णय को वापस ले। यदि इसको लेकर कोई सकारात्मक पहल ना हुई तो शहर के लोग उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उधर नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार को शहर के लोगों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं