शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे - Smachar

Header Ads

Breaking News

शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे

शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे 


धर्मशाला: शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। शाहपुर की ग्राम पंचायत मुंदला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया यह बात बोल रहे थे। विधायक बनने के बाद ग्राम पंचायत मुंदला में पहली बार आने पर पंचायत के लोगों ने केवल सिंह पठानिया के सम्मान में आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने उनको अपने विधायक के रूप में चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणि रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर राकेश कुमार, प्रकाश चंद बसनूर, अछरी देवी, अरूवनी चौधरी, अजय कुमार, बलबीर चौधरी, जसो देवी, विमल पटाकू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं