चम्बा पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचने में की सफलता हासिल - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचने में की सफलता हासिल

चम्बा पुलिस ने दो सायबर ठगों को दबोचने में की सफलता हासिल 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा के लोग सायबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। चम्बा पुलिस सायबर ठगों को दबोचने के साथ- साथ लोगों को भी सावधान रहने के लिए जागरुक कर रही है। अब जिला पुलिस ने दिल्ली से दो शातिरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांदू नट्स की खरीद- फरोख्त के नाम पर चुवाड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति से लाखों रूपए की ठगी के आरोपियों को गिरफतार कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपियों में एक महिला व एक पुरूष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार चार जनवरी को पुलिस थाना चुवाड़ी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक फर्जी कंपनी के नाम से पहाड़ों में पाए जाने वाले कांदू नट्स की खरीद फरोख्त को लेकर शातिरों ने उससे संपर्क किया था। वह शातिरों के झांसे में आकर उन्हें पैसे भेजता रहा। शातिरों ने इस अवधि में 11 लाख 55 हजार रूपए की राशि ऐंठ ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश आरंभ की। पुलिस थाना चुवाड़ी व सायबर सैल चम्बा की संयुक्त टीम ने सुनियोजित ढंग से 7 फरवरी को दिल्ली में दबिश दी। दबिश देकर इस मामले में संलिप्त अविनाश चन्द्रकांत व उसकी मंगेतर नीमा डोलमा तमांग को गिरफ्तार धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान बताया कि ठगी के मामले में नामजद दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। उन्होंने लोगों से आहवान

किया है कि वे अंजान कॉल व लॉटरी आदि के मैसेज के झांसे में न आएं। किसी अंजान व्यक्ति के साथ कोई लेन- देन या बैंक संबंधी कोई भी दस्तावेज सांझा न करें। यदि कोई व्यक्ति सायबर ठगी का शिकार हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क जरूर करे।

कोई टिप्पणी नहीं