युवक की नृशंस हत्या पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हत्यारोपियों का फूंका मकान - Smachar

Header Ads

Breaking News

युवक की नृशंस हत्या पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हत्यारोपियों का फूंका मकान

 युवक की नृशंस हत्या पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हत्यारोपियों का फूंका मकान

 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के


सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए।

चंबा के भांदल में युवक की नृशंस हत्या पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संघणी में गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपियों का मकान जला दिया। किहार थाना से संघणी के लिए निकली भीड़ ने घटना को अंजाम दिया। *पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही लोगों की भीड़ तितर-बितर हो गई। गुस्साई भीड़ किहार-लंगेरा मार्ग पर पत्थरों और पैरापिट से रास्ता बंद करती गई।

इससे पहले वीरवार दोपहर को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। सलूणी, संघनी, लचोड़ी, किहार बाजार बंद कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ जबरदस्ती थाने के गेट खोल थाना परिसर में जा घुसी। उपायुक्त चंबा, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस बल तैनात रहे। आक्रोशित भीड़ को समझाने की भरसक कोशिश की गई।

लेकिन लोगों को समझाना बेनतीजा रहा। दो घंटे तक नारेबाजी की गई। आक्रोशित भीड़ हत्यारों को सजा देने की मांग करती रही। गौर हो कि बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं