अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम,एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए - Smachar

Header Ads

Breaking News

अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम,एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए

अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम,एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए


भारत और पाकिस्तान दोनों ने तीन-तीन बार इस टूर्नामेंन्ट खिताब पर कब्जा किया है। आपको ज्ञात होगा कि भारत 2011 और 2016 में जीता है। वहीं, पाकिस्तान ने 2012 और 2013 में जीत हासिल की थी। 2018 में दोनों टीमें संयुक्त विजेता बनी थीं और पिछली बार 2021 में दक्षिण कोरिया ने खिताब पर कब्जा किया था।अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम,एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए

पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच मुहम्मद सकलैन ने कहा, ''टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए चेन्नई जा रही है और पूरे एशिया से टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। खेल के माध्यम से हम अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की उम्मीद करते हैं। मेरा मानना है कि खेल और फिल्म उद्योग के माध्यम से भारत के साथ हमारे रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के लोगों के दिल बड़े हैं और वे अपने मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं।'

आपको बताते चलें कि पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2011 से हर साल एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है।इसमें एशिया की शीर्ष छह हॉकी टीमें शामिल होती हैं। यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन प्रारूप में होता है।3 से 12 अगस्त तक यह टूर्नामेंट चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं