समुद्र में सहारा बने गणेश जी, मूर्ति पकड़कर 36 घंटे तक तैरता रहा समुन्द्र में 14 वर्षीय युवक, परिजन उम्मीद छोड़ चुके थे - Smachar

Header Ads

Breaking News

समुद्र में सहारा बने गणेश जी, मूर्ति पकड़कर 36 घंटे तक तैरता रहा समुन्द्र में 14 वर्षीय युवक, परिजन उम्मीद छोड़ चुके थे

समुद्र में सहारा बने गणेश जी, मूर्ति पकड़कर 36 घंटे तक तैरता रहा समुन्द्र में 14 वर्षीय युवक, परिजन उम्मीद छोड़ चुके थे


यह चमत्कारी घटना किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं लग रही परन्तु यह सत्य है कि "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई"

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अविश्वसनीय मामला गुजरात के सूरत से निकल कर सामने आया है यहां 29 सितंबर 2023 को अपनी दादी, भाई करन और बहन अंजली के साथ अम्बाजी मंदिर घूमने आया 14 वर्षीय लखन अम्बा जी मन्दिर दर्शन करने उपरान्त बच्चे दादी से समुद्र तट पर जाने की जिद करने लगे। दादी उन्हें समुन्द्र के डुमास तट पर सैर करने के लिए लेकर गईं।

दोनों भाई समुद्र की लहरों के बीच खेल रहे थे। दोपहर का समय होने के कारण समुद्र की लहरे तेज थीं। दोनों को लहरे अपने साथ बहा ले गई। शोर मचाने पर करन को आसपास खड़े लोगों ने बचा लिया, लेकिन लखन लहरों के साथ बह गया।

लखन के लहरों में बहने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। लेकिन समुद्र में हलचल के कारण उसका कोई पता नहीं लगाया जा सका। परिवार ने लखन के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी।

लेकिन 1 अक्टूबर की शाम को लखन के पिता विकास देवीपूजक को नवसारी से एक फ़ोन आया। लखन का परिवार नवसारी पहुँचा तो पाया कि वह जीवित और पूरी तरह से स्वस्थ है। लखन को कोई चोट भी नहीं आई थी।लखन के समुद्र में बहने के पश्चात एक गणेश प्रतिमा के अवशेष उसके हाथों में आ गए। इसके सहारे वह समुद्रतल पर तैरता रहा। लखन बहते-बहते डुमास से गुजरात के नवसारी जिले की तरफ पहुँच गया था। नवसारी के एक मछुआरे रासिक टंडेल समुद्र में मछलियाँ पकड़ने गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कोई एक लकड़ी के सहारे तैर रहा है और सहयाता माँग रहा है।


इसके पश्चात रासिक ने नाव लखन की तरफ मोड़ दी और रस्सी के सहारे उसे अपनी नाव में खींच लिया। बदहवास हालत में मिले लखन को रासिक ने खाना-पानी और चाय दी तथा उसके परिवार को सूचित किया। इसके पश्चात पुलिस ने लखन के परिवार से सम्पर्क साधा।परिवार ने लखन के जीवित मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लखन के पिता ने कहा है कि अम्बा माता की कृपा से उनका बच्चा बच सका है। समुद्र तट पर लाए जाने के बाद लखन को प्राथमिक उपचार दिया गया था। लखन से मिलने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी पहुँचे थे।



कोई टिप्पणी नहीं