पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने, 1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पेक्टर की होगी भर्ती

पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने

1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पेक्टर की होगी भर्ती

सीएम सुक्खू ने पुलिस सुधारों पर 20 नवंबर को पुनः बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए


( शिमला ब्यूरो गायत्री गर्ग ) हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने और हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में पुलिस व्यवस्था व अन्य प्रकार के विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त धन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में 1200 से अधिक कांस्टेबल और महिला सब-इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी।

सीएम ने आधुनिक प्रौद्योगिकी में सिद्धस्त पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उनका एक पूल तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे विभिन्न अभियानों में उनका प्रभावी योगदान सुनिश्चित हो सकेगा। प्रदेश के प्रत्येक थाने में पुलिस कर्मी साइबर क्राइम से निपटने में भी सक्षम होने चाहिए। उन्होंने प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों एवं मंदिरों इत्यादि में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक के पास आरक्षित बल रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने आबादी, क्षेत्रफल, अपराध दर, पर्यटकों की संख्या सहित अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पुलिस थानों की पुनःसंरचना करने के निर्देश दिए, ताकि वहां स्थानीय जरूरतों व इन कारकों के आधार पर पुलिसकर्मी तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने थानों को श्रेणीबद्ध करने और पुलिस चौकियों के स्थान पर केवल पुलिस थाने ही खोलने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए ।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के लिए रोटेशन नीति बनाने, संवेदनशील पदों पर केवल तीन वर्ष तक ही तैनाती करने और इसके उपरांत अनिवार्य तौर पर उन्हें कूलिंग ऑफ पीरियड देने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस के कामकाज में जबावदेही सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों के समीप नशीले पदार्थों (ड्रग्स) की समस्या की रोकथाम के लिए विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश भी दिए ।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में फील्ड गतिविधियों के लिए पेट्रोल व डीजल वाहन तथा स्टाफ के लिए ई-वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूरपुर को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात करने के साथ ही आधारभूत ढांचा भी सुदृढ़ किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने पुलिस सुधारों पर 20 नवंबर को पुनः बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गृह रक्षक) राकेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सतवंत अटवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अभिषेक त्रिवेदी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल) एपी सिंह उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग