आइए जानें OPS को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री अम‍ित शाह

आइए जानें OPS को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री अम‍ित शाह


प‍िछले द‍िनों कई राज्यों में सरकारी कर्मचारी ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए । तो वहीं हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्य छत्‍तीसगढ़, राजस्‍थान, झारखंड और पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को बहाल क‍िया गया है। 

आपको बताते चलें कि ह‍िमाचल प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पुरानी पेंशन को बहाल करने का चुनावी वादा क‍िया था. इसके बाद ह‍िमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर मुख्‍यमंत्री ठाकुर सुखव‍िंद्र स‍िंह सुक्‍खू ने वादा न‍िभाते हुए पुरानी पेंशन को बहाल कर द‍िया है. अब ज‍ब देश के पांच राज्‍यों के व‍िधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्म‍ियां तेज हैं तो पुरानी पेंशन की मांग फ‍िर से जोर पकड़ने लगी है. केंद्रीय मंत्री अम‍ित शाह की तरफ से टाइम्‍स ऑफ‍ इंड‍िया को द‍िए इंटरव्‍यू में भी पुरानी पेंशन की बहाली पर चर्चा हुई।

इंटरव्‍यू के दौरान उनसे पूछा गया क‍ि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली बड़ा चुनावी मुद्दा रहा, यहां भाजपा हार गई. इस पर उन्‍होंने कहा क‍ि यह सच है क‍ि सरकारी कर्मचार‍ियों की तरफ से पुरानी पेंशन योजना की वापसी की मांग की जा रही है. लेकिन हमें इसे बहाल करने से पहले संसाधनों की उपलब्‍धता और बजटीय द‍िक्‍कत को भी देखना होगा. उन्‍होंने कहा क‍ि इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी की तरफ से मिलने वाली र‍िपोर्ट के आधार पर पेंशन के मामले पर फैसला क‍िया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी