आइए जानें वर्ष में लगने वाले चारों ग्रहणों के विषय में, क्या भारत में दृश्य होगें यह ग्रहण - Smachar

Header Ads

Breaking News

आइए जानें वर्ष में लगने वाले चारों ग्रहणों के विषय में, क्या भारत में दृश्य होगें यह ग्रहण

 आइए जानें वर्ष में लगने वाले चारों ग्रहणों के विषय में, क्या भारत में दृश्य होगें यह ग्रहण 


25 मार्च को वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण एवं 8 अप्रैल में वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि वर्ष में लगने वाले चारों ग्रहण भारत में नही नजर आगे, ऐसे में सूतककाल भी मान्य नहीं होगा।


8 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

पंचांग के मुताबिक, 2024 में वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, यह 9:12 PM से आरम्भ होकर 9 अप्रैल 2:22 AM तक चलेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। मगर यह दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको , यूनाइटेड स्टेट्स एवं कनाडा में नजर आएगा। इसका कुछ भाग कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका एवं जमाइका में देखा जा सकेगा।


साल 2024 में सूर्य ग्रहण/चंद्र ग्रहण कब-कब लगेंगे?

पहला चंद्र ग्रहण - 25 मार्च 2024

दूसरा चंद्र ग्रहण- 18 सितंबर 2024

पहला सूर्य ग्रहण- 8 अप्रैल 2024

दूसरा सूर्य ग्रहण- 2 अक्टूबर 2024

कोई टिप्पणी नहीं