चम्बा की पुलिस टीम ने दुकान से 27.94 ग्राम चिट्टा और 2,29,000 रुपए नकद बरामद किए हैं।

 चम्बा की पुलिस टीम ने दुकान से 27.94 ग्राम चिट्टा और 2,29,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय चम्बा के साथ लगते भरीयां गांव में दबिश देकर एक दुकान से 27.94 ग्राम चिट्टा और 2,29,000 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी करने में पुलिस जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चम्बा- जोत- चुवाड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरविंद कुमार अपनी दुकान से चिट्टे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर पुलिस को दुकान से 27.94 ग्राम चिट्टा और 2,29,000 रुपए नकद बरामद हुए। एएसपी चम्बा शिवानी मैहला ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नशे की अवैध रूप से तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग