जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है।

 जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है।


आज जिला मुख्यालय चम्बा में कांगड़ा- चम्बा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अगुवाई में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि इस बार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। आतंकवादी और उनका समर्थन करने वालों को कड़ी सज़ा दी जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि देश के ऊपर आंख उठाने वालों की आंख को फोड़ दिया जाएगा और हाथ उठाने वालों के हाथ को तोड़ दिया जाएगा। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान मूल के लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया था जिसकी अक्षरश: पालना भी सुनिश्चित हुई है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। हिमाचल में सरकार को जगाने के लिए जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रहने वाले पाकिस्तान के लोगों को प्रदेश सरकार तुरंत आदेश जारी करे ताकि वे अपने देश वापिस लौट जाएं। सांसद ने यह भी कहा कि जिला चम्बा के सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए सांसद में आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने जिले के विधायकों से भी आग्रह किया है कि शिमला जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाएं। आक्रोश रैली के उपरांत उपायुक्त चम्बा के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. हंसराज, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज सिंह ठाकुर, जय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड