बटाला में मां बगलामुखी जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा द्वारा सर्व कल्याण हेतु श्री राम तलाई मंदिर में हुआ महायज्ञ
बटाला में मां बगलामुखी जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा द्वारा सर्व कल्याण हेतु श्री राम तलाई मंदिर में हुआ महायज्ञ
बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /
श्री ब्राह्मण सभा बटाला की अध्यक्षता में श्री राम तलाई मंदिर में मां बगलामुखी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिस में पंडित रामदयाल शुक्ला ने पूर्ण विधि-विधान के साथ मां बगलामुखी और महादेव का पूजन व यज्ञ सफलतापूर्वक सिद्ध करवाया। इस सर्व कल्याण हेतु यज्ञ में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सनातन धर्म की रक्षा की प्रार्थना की।
इस मौके पर ब्राह्मण सभा बटाला के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा की मां की साधना से ही आप हर शत्रु को पराजित कर सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी और महादेव का यह महायज्ञ कल्प वृक्ष के समान है। सनातन धर्म में मां बगलामुखी को विजय श्री और सद्बुद्धि की देवी माना जाता है। महादेव के साथ इनकी साधना से मनुष्य अपने हर तरह की सर्व बाधाओं को पराजित करने योग्य बनता है।महाभारत के दौरान श्री कृष्ण ने भी अर्जुन को मां की आराधना करवाई थी। महापराक्रमी दशानन रावण ,मेघनाथ और कुम्भकर्ण भी मां बगलामुखी और महादेव के ही उपासक थे।सतयुग से लेकर कलयुग तक सभी सनातन धर्म के प्रमुख योद्धाओं ने मां बगलामुखी और महादेव की साधना और भक्ति से ही स्वयं को महान बनाया है।
ब्राह्मण सभा बटाला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की सबसे पहले भगवान श्री विष्णु नारायण जी ने इनकी साधना की थी जिस में मां त्रिपुर सुंदरी के तेज से मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था। आगे उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम भी मां के साधक थे।जिन्होंने मां बगलामुखी और महादेव की साधना करके अलौकिक शक्तियां प्राप्त की। भगवान श्री राम जी ने भी मां की साधना करके ही रावण पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने यह भी कहा कि आज सनातन धर्म जिस तरह के संकट का सामना कर रहा है।उस संकट को आध्यात्मिक ऊर्जा ही समाप्त कर सकती है। आज सनातन धर्म के मानने वालों को मां बगलामुखी और महादेव की साधना से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस महायज्ञ में मुख्य यजमान जिला अध्यक्ष भाजपा हीरा वालिया, बटाला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौतम सेठ गुड्डू, आम आदमी पार्टी के नेता अमृत कलसी, उद्योगपति आकाश मरवाहा, संजीव कपूर, मुकेश अग्रवाल, दीपक गोयल व राजा गुरबख्श रहे।
इस मौके पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन पंजाब प्रधान जोगिंदर अंगुरराला , बटाला प्रेस क्लब के महामंत्री रमेश नोना, श्रीकांत शर्मा, दीपक शर्मा, दीपांशु शर्मा, नरेश शर्मा, संदीप शर्मा, विनय शर्मा बजरंग दल जिला संयोजक रोहित शर्मा लाली, लाली नैयर, अक्षय शर्मा नरेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र भास्कर, राजपाल शर्मा, अजय शर्मा पटवारी, विशाल डोगरा, पंडित पवन कुमार, मधु शर्मा, अशोक शर्मा, पुनीत शर्मा, शम्मी कपूर, शमी भट्टी, रमेश वर्मा, रोहित शर्मा, पंडित ख़ेम राज, पंडित कमल, पंडित छवि लाल, पंडित बुद्धि राम, पंडित मुकेश शर्मा, पंडित शिवा, पंडित सर्वेश तिवारी, पंडित राम प्रसाद, पंडित प्रेम, पंडित निर्मल, पंडित वरुण शुक्ला, पंडित नारायण साईं, पंडित अशोक, पंडित जगदीश, पंडित पवन पांडे, विपिन शर्मा, डॉक्टर जतिन, लक्की शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं