5 से 7 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला

 5 से 7 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला


विधायक विवेक शर्मा ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

बंगाणा ऊना जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला 5 से 7 जून तक भव्य रूप से पिपलू में मनाया जाएगा। यह बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को बीडीयो कार्यालय बंगाणा के सभागार में मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 5 जून को एक भव्य शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। यह शोभायात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बंगाणा से पिपलू तक निकाली जाएगी। इसके पश्चात पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हीं आयोजनों के माध्यम से हमारी संस्कृति को जीवित रखने के लिए बल मिलता है। पिपलू मेला जिला ऊना का एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेला है जिससे हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम

विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस 3 दिवसीय मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिनमें विभिन्न दलों, स्थानीय स्कूलों और कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही विवेक शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान एक स्टार नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को बंगाणा में उपयुक्त स्थल चिन्हित करने और इसके आयोजन की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। विवेक शर्मा ने निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से मेले को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान तहसीलदार बंगाणा मेला अधिकारी होंगे जबकि एसएचओ बंगाणा पुलिस मेला अधिकारी होंगे।

मेले में लगेंगी विकासात्मक प्रदर्शनियां

मेले के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी जिसमें लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वॉलीबॉल, डॉग शॉ, कुश्ती तथा रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

बहुरंगी स्मारिका

श्री शर्मा ने कहा कि मेले की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए एक भव्य बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागां को कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर