कृषि विक्रय केंद्र में धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज उपलब्ध

कृषि विक्रय केंद्र में धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज उपलब्ध

जोगिन्दर नगर : कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं, जिनमें मुख्यत: धान, मक्की, चरी व बाजरा के बीज शामिल हैं।

इस बारे जानकारी देते हुए विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) पधर सोनम कुमारी ने बताया कि किसानों के लिए सस्ती दरों पर विभिन्न कृषि विक्रय केंद्रों में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि द्रंग कृषि खंड के जोगिंदर नगर के लिए 30 क्विंटल हाइब्रिड मक्की, 10 क्विंटल हाइब्रिड धान, 10 क्विंटल परमल धान, लगभग 100 क्विंटल चरी तथा लगभग 40 क्विंटल बाजरा का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा किसानों के लिए टूल किट व प्लास्टिक की पाइप भी विक्रय केंद्रों में उपलब्ध है।

उन्होने बताया कि द्रंग ब्लॉक के अंतर्गत कृषि विक्रय केंद्र पधर, जोगिन्दर नगर तथा टिक्कन में खरीफ मौसम आधारित फसलों के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध हैं। इन विक्रय केंद्रों में किसी भी कार्य दिवस पर किसान इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं।

-0-

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग