निरमंड के लंबित और विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- तोरुल एस रवीश

 निरमंड के लंबित और विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- तोरुल एस रवीश


निरमड

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने निरमंड उपमंडल के विभिन्न लंबित एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरमंड में आज विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों को तय समय पर पूर्ण करने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  

समीक्षा बैठक में जल शक्ति, बिजली विभाग, पंचायती राज एवं वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के विभागध्यक्षों ने उपायुक्त को विभिन्न कार्यों की नवीनतम स्थिति से अवगत करवाया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कार्यों में पेश आ रही समस्याओं और कार्यों के लंबित होने के कारणों पर अधिकारियों से फीडबैक लिया।

उपायुक्त ने बागीपुल से समेज बाढ़ नियंत्रण कार्य की डीपीआर बनाने, केदस, सिंघगाड में भू-स्खलन नियंत्रण, कुर्पण खड्ड पर विभिन्न पैदल पुल लगाने और एसडीएम भवन निर्माण करने पर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नगर पंचायत निरमंड, ब्रौ, जगातखाना मल प्रबंधन योजना, नित्थर में मिनी सचिवालय भवन और श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई । 

इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बागा सराहन दौरे को लेकर भी जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को इसकी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसी कुल्लू शशि पाल नेगी, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौ

जूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग