अंग्रेजी विद्यालय व सामूहिक पुस्तकालय का शिलान्यास
अंग्रेजी विद्यालय व सामूहिक पुस्तकालय का शिलान्यास,
साहित्यकार पंकज दर्शी की पुस्तक ‘प्रथम पारस’ का विमोचन
फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /
आज फतेहपुर उपमंडल के मन्जार क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर, विधायक फतेहपुर श्री भवानी पठानिया, एस.डी.एम फतेहपुर श्री विशुद्ध भारती तथा हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत रैहन में सामूहिक पुस्तकालय का भी भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों व साहित्य प्रेमियों के लिए एक नई रोशनी लेकर आएगा।
इसके पश्चात रैहन के किसान भवन में प्रेस वार्ता के बाद, प्रसिद्ध साहित्यकार श्री पंकज दर्शी की पुस्तक ‘प्रथम पारस’ का भव्य विमोचन किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में शिक्षा मंत्री, फतेहपुर विधायक, शिक्षा बोर्ड सचिव के साथ-साथ विधानसभा इन्दौरा से श्री करण सिंह पठानिया व क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं