सेब सीजन शुरु होने से पहले सड़कों की हालत सुधारे सरकार : जोशी - Smachar

Header Ads

Breaking News

सेब सीजन शुरु होने से पहले सड़कों की हालत सुधारे सरकार : जोशी

 सेब सीजन शुरु होने से पहले सड़कों की हालत सुधारे सरकार : जोशी


मनाली : ओम बौद्ध /

प्रदेश इंटक के प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि सेब सीजन शुरु होने जा रहा है लेकिन सड़कों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों की हालत दयनीय है l प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर सम्पर्क मार्ग खस्ता हाल में है। बागवानों की साल भर की कमाई सेब, पलम एवं सब्जियां सब्जी मंडियों में आनी है। जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सूक्खू सहित विधायक भुवनेश्वर गौड़ से सेब का सीजन शुरू होने से पहले सड़कों की हालत सुधारने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सम्पर्क मार्गों की हालत दयनीय है जिनकी हालत जल्द सुधारने की जरूरत है। जोशी ने कहा किसानों व बागवानों को स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ व प्रदेश सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि कुछ एक सम्पर्क सड़कों की हालत सही नहीं है।

जोशी ने नौ किमी हलाण रोड, तीन किमी चचोगी, मनाली बुरुआ पलचान आठ किमी सहित बुरुआ मझाच तीन किमी व रांगड़ी कन्याल तीन किमी मार्ग ठीक करने पर विधायक सहित प्रदेश सरकार का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं