हमें गर्व है हिमाचल की बेटियों पर - राजेश राणु। - Smachar

Header Ads

Breaking News

हमें गर्व है हिमाचल की बेटियों पर - राजेश राणु।

 हमें गर्व है हिमाचल की बेटियों पर - राजेश राणु।


                    उक्त शब्द भाजपा के जिला महामंत्री राजेश राणु ने जयसिंहपुर विधानसभा से दो लड़कियों की नेशनल एथलीट गेम कंपटीशन करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गई 2 लड़कियों पर खुशी जताते हुए व्यक्त किए।

             उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर के लंबागांव की रहने वाली अदिति ठाकुर 800 मीटर दौड़, तपा (पहाड़ा) निवासी नैंसी चौधरी 1500 मीटर दौड़ के लिए

23वीं जूनियर नेशनल अंडर 20 एथलीट चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई हैं और आज ही अपनी इस चुनौती के लिए हिमाचल से प्रयागराज रवाना हुईं।

          उन्होंने बताया कि दोनों बेटियां ने कड़ी मेहनत करके इस मुकाम को पाया है, लंबागांव की बेटी अदिति के पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि नैंसी चौधरी के पिता का स्वर्गवास होने के बावजूद हिमाचल के बिलासपुर में हुई स्टेट लेवल खेलों में दोनों ने गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। 

                  राणु ने बताया कि प्रयागराज में अंडर 20 एथलीट खेलों का आयोजन 22 जून से 24 जून के बीच में होगा और मुझे विश्वास है कि हिमाचल की यह दोनों बेटियां यूपी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।

                    जिला महामंत्री ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि गरीब परिवारों से मेहनत करके गई इन बेटियों की सरकार आर्थिक दृष्टि से मदद करे ताकि प्रदेश में हुनर रखने वाले ऐसे बच्चों का हौसला बड़े और वह भी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं