हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के फतेहपुर यूनिट की बैठक - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के फतेहपुर यूनिट की बैठक

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन के फतेहपुर यूनिट की बैठक 


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

यूनियन के जिला संगठन सचिव वालकिशन शर्मा की अध्यक्षता में विद्युत मंडल फतेहपुर में संपन्न हुई ।बैठक में कर्मचारी यूनियन के राज्य संगठन सचिव अश्विनी ठाकुर ने कहा कि पिछले लंबे अरसे से सीनियर असिस्टेंट से सुपरडेंट पद की पदोन्नति, सुपरडेंट पद से सेक्शन ऑफिसर के पद की पदोन्नति ,लाइनमैन पद से फोनमैन पद की पदोन्नति और फोरमैन से स्पेशल फॉरमैन पद की पदोन्नति के आदेश जारी ना होने के कारण 28 से 30 वर्ष बोर्ड में सेवाएं देने के बाद कर्मचारी बिना पदोन्नति के रिटायर हो रहे हैं जिससे इन पदो में कार्यरत कर्मचारियों में प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधक वर्ग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। बोर्ड प्रबंधन इन पदोन्नति आदेशों को शीघ्र जारी करें। इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित विद्युत पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि पिछले दो वर्षो रिटायर कर्मचारियों को उनकी रिटायरी बेनिफिट नहीं गए हैं।जिसमें लिव इन कैशमैंट, ग्रेच्युटी, संशोधित वेतनमानो की बकाया राशि का भी भुगतान नहीं किया गया।साथ में संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त 50000 रु और 20 प्रतिशत ग्रेजुयटी की भी अदायगी नहीं दी गई। और ना ही 1/1/2016 से 31/3/2022 के दौरान रिटायर कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान की बकाया राशि का भी भुगतान नहीं किया गया। बोर्ड प्रबंधन इन सभी वित्तीय लाभो का एक मुस्त भुगतान करें। इस अवसर पर इंजीनियर चैन सिंह पठानिया, फतेहपुर यूनिट के प्रधान ठाकुर शंकर सिंह सचिव ज्ञान सिंह मैडम पंकज शर्मा बलकार सिंह चौधरी, रजत ठाकुर सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं