मछली के अवैध शिकार के पांच मामले पंजीकृत - Smachar

Header Ads

Breaking News

मछली के अवैध शिकार के पांच मामले पंजीकृत

 मछली के अवैध शिकार के पांच मामले पंजीकृत 


मंडी मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा जिला में वर्जित काल में अवैध रूप से मछली पकड़ने तथा उसका व्यापार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

 उन्होंने बताया कि सोमवार सांय वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम के नेतृत्व में एक टीम द्वारा ब्यास नदी व सुकेती खड्ड में अवैध रूप से मछली का शिकार करते हुए 5 लोग पकड़े गए तथा उनसे मौके पर ही जुर्माने के तौर पर 7 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। 

उन्होंने बताया कि अब तक जिला में वर्जित काल में मछली पकड़ने के दस मामले पंजीकृत किए जा चुके हैं तथा उनसे नियमानुसार जुर्माना हासिल किया गया है। 

नीतू सिंह ने बताया कि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न स्थानों पर विभागीय टीमों द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध ढंग से मछली पकड़ने तथा उसकी बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है।  

 उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अवैध मछली शिकार व व्यापार करने से बचें तथा दूसरों को भी ऐसा न करने के लिए जागरूक करें। यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ जरूरी कार्यवाही की जा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं