हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान रौंदा, लोकतंत्र कुचला और सिखों पर ढाया अत्याचार - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान रौंदा, लोकतंत्र कुचला और सिखों पर ढाया अत्याचार

 हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान रौंदा, लोकतंत्र कुचला और सिखों पर ढाया अत्याचार


बटाला : अविनाश शर्मा, चरण सिंह /

हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के माथे पर एक काला धब्बा है। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस संविधान बचाने की बातें कर रही है, उसी पार्टी ने कभी सत्ता के लालच में संविधान को रौंदा और देश को तानाशाही की ओर धकेल दिया।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों की आवाज़ को दबाया गया, उन्हें जेलों में ठूंसा गया और विरोध की हर आवाज को कुचल दिया गया। उन्होंने इसे भारतीय गणतंत्र के इतिहास का सबसे शर्मनाक अध्याय बताया।

परमजीत सिंह गिल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा दिया और 'फूट डालो, राज करो' की नीति पर चलते हुए सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की। विशेष रूप से सिख समाज को टारगेट किया गया और उनके धर्मस्थलों पर हमले किए गए — यह सब आज भी देशवासियों के ज़ेहन में ताजा है।

उन्होंने कहा कि जब भी देश में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकारें आई हैं, तब संविधान का सम्मान हुआ है और देश समृद्धि के पथ पर अग्रसर हुआ है

कोई टिप्पणी नहीं