अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चम्बा द्वारा मुख्य बाजार चम्बा में आक्रोश रैली निकाली गई। - Smachar

Header Ads

Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चम्बा द्वारा मुख्य बाजार चम्बा में आक्रोश रैली निकाली गई।

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चम्बा द्वारा मुख्य बाजार चम्बा में आक्रोश रैली निकाली गई। 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री भवानी ठाकुर ने कहा कि 25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। इस दिन आम आदमी की आवाज को दबा दिया गया था। अहंकार में डूबी निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक ही परिवार को सत्ता सुख देने के लिए 21 महीनों तक देश में नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को यह नमन करने का भी दिन है। भवानी ने कहा कि यह दिन सभी को याद दिलाता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखती है। ‘आपातकाल’ कांग्रेस की सत्ता की भूख का ‘अन्यायकाल’ था। आपातकाल के दौरान देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ का नाम दिया है। इस मौके पर भारी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं