दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित
दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित...
एनआईसी विभाग के कर्मचारियों ने बनाई आकर्षक रंगोली पाया प्रथम स्थान....
केलांग : ओम बौद्ध /
आगामी दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में जिला लाहौल-स्पीति में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपायुक्त किरण भड़ाना के निर्देशन में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति को प्रोत्साहित करना एवं कार्यालय वातावरण में रचनात्मकता और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में सभी विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों एवं आकृतियों के माध्यम से दीपावली के पर्व की सौंदर्यपूर्ण झलक प्रस्तुत की। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने सृजनात्मकता और सौंदर्यबोध का सुंदर समावेश किया।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने सभी विभागों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
सबसे बेहतरीन रंगोली बनाकर एनआईसी विभाग के कर्मचारियों ने पर प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान लाहौल स्पीति पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों ने एवं उपायुक्त कार्यालय की अभिलेख एवं वितरण शाखा की टीम तीसरे स्थान पर रही। उपायुक्त ने सभी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया तथा समापन पर सभी प्रतिभागियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय कल्याणी तिवाना विशेष रूप से उपस्थित रही।
कोई टिप्पणी नहीं