सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा प्रबंधन के लिए कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक

 सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा प्रबंधन के लिए कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक


 सिरमौर जिला में आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज उपमंडल राजगढ़ के रा.व.मा.पा. जदोल टपरोली व ग्राम पंचायत चंदोल के रा.उ.वि.कुफरपाल, संगडाह की ग्राम पंचायत घंडूरी व रा.व.मा.पा.नोहराधार तथा कफोटा के बस स्टैंड सतौन व बस स्टैंड चांदनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित दलों ने फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षित भवन निर्माण व आपदा से पूर्व की तैयारियों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को दी।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बताया कि हमें भूकंप रोधी भवन निर्माण करना चाहिए, भवन निर्माण करने से पूर्व निर्माण स्थल व निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की पूर्ण जांच कर लें तथा कुशल कारीगर से ही मकान निर्माण करवाएं। उन्होंने बताया कि आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन इसे कम किया जा सकता है। यदि हम समय रहते किसी भी प्रकार की आपदा के लिए जागरूक रहें तथा आवश्यक तैयारी कर लें तो आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा