भाजपा मंडल धर्मशाला में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा मंडल धर्मशाला में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजित

 भाजपा मंडल धर्मशाला में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजित


धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मशाला की ओर से आज ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है, बल्कि स्थानीय उद्योगों और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।


इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. विशाल नेहरिया सहित भवनेश चौधरी, चंद्र भारद्वाज, सुनील मनोचा, डॉ. विजय शर्मा, नरेंद्र पठानिया, मोहिंदर राणा, राजेश वर्मा, शक्ति अत्रि, रंजू रस्तोगी, आशु बलौरिया, शमशेर नेहरिया, दिनेश बरसेन, सर्वजीत धीमान और संदीप शर्मा उपस्थित रहे।


संगोष्ठी में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं