भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

(चंबा जितेन्द्र खन्ना) भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी l लोगों को दीं कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश l आंगनबाडीवाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण l आज कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन भरमौर में किया गया जिसमें आंगनबाडी कार्यक्रताओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ स्थानीय गर्भवती और धात्री माताओ के के साथ साथ किशोरियों ने भाग लिया l कार्यक्रम में मनीष कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दीं l विकास शर्मा जिला समन्वयक ने जीवन के सुनहरे पहले 1000 दिनों के महत्त्व के बारे में बताया तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा के निदान हेतु कम मीठा और कम तेल के प्रयोग पर जानकारी दीं तथा लोगों को अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने पर बताया l सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक मधु ने महिलाओ के अधिकारो के साथ साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओ को सखी वन स्टॉप सेंटर मे मिलने बाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीं I प्रधान मंत्री मातृ वन्दना योजना से तनु महाजन ने आंगनबाडी केंद्र में सभी गर्भवती महिलाओं को दर्ज करवाने के साथ साथ इस योजना में महिलाओं को उचित पोषण आहार हेतु मिलने बाली आर्थिक सहायता के बारे मे जानकारी दीं l विनोद कुमार खण्ड समन्वयक भरमौर ने लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर में चेहरा वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी दीं l रेखा पठानिया जिला सहायक समन्वयक ने मासिक धर्म के प्रति समाज मे फैली कुरीतियों पर प्रचार किया l इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण के पाँच सूत्रो से संबधित प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग