दीपावली की उमंग में सजी रंगोली
दीपावली की उमंग में सजी रंगोली
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर के गणित विभाग द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में रंगोली प्रतियोगिता, रामायण पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुति तथा दीपावली पर आधारित क्राफ्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक श्री सुमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्रों ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक इकाई के समन्वयक अरविंद कुमार और सहायक समन्वयक डॉ. शिल्पी के नेतृत्व में कार्यकम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक सुकांत अवस्थी ने किया। निर्णायक मंडल में सहायक प्राध्यापक डॉ. ध्रुव देव शर्मा, अनुराग शर्मा, वनीत राणा , डॉ. उषा शर्मा, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. अदिति शर्मा, डॉ. राधिका तथा मोनिका चौधरी शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं