जनजातीय घाटी लाहौल स्पीति के सेब ने दिल्ली में दी दस्तक l - Smachar

Header Ads

Breaking News

जनजातीय घाटी लाहौल स्पीति के सेब ने दिल्ली में दी दस्तक l

 जनजातीय घाटी लाहौल स्पीति के सेब ने दिल्ली में दी दस्तक l

बागवानों को प्रति पेटी मिल रहे 1,000 से 1,200 रुपये दाम


केलांग : ओम बौद्ध /

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में सेब की फसल तैयार होने पर तुड़ान के साथ पैकिग का कार्य जोरों पर है। लाहुल स्पीति के सेब ने कुल्लू, चंडीगढ़ व दिल्ली की मंडियों में दस्तक भी दे दी है।

घाटी के अधिकतर बागवानों ने सेब के बगीचे व्यापारियों को ठेके पर ही दे दिए हैं।

जिन बागवानों ने सेब ठेके पर नहीं दिया है, उनका सेब 1,000 से 1,200 रुपये तक प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है। पिछले कुछ सालों से सेब की फसल को हिमपात प्रभावित कर रहा है। इस साल भी हिमपात से भारी नुकसान हुआ है। अत्यधिक ठंड और मौसम में भारी बदलाव के कारण सेब का आकार छोटा है और उत्पादन भी कम है। बागवानों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सेब के दामों में थोड़ा उछाल है l स्पीति के ताबो, हुर्लिंग में इस बार उत्पादन कम है। सेब का आकार और रंग अच्छा होने के बावजूद बागवानों को सेब के उम्दा दाम नहीं मिल रहे हैं। बागवानों ने कहा कि घाटी में सब्जी मंडी नहीं है। इसका बिचौलिए पूरा फायदा उठाते हैं। बागवान सोनम, जगदीश, रिगजिन व दोरजे का कहना है कि लाहुल स्पीति ठंडा, शुष्क शीतोष्ण क्षेत्र है और यहां बीमारी रहित जलवायु के कारण सेब उत्पादन के लिए उपयुक्त माना जाता है। जब नवंबर में प्रदेश व अन्य राज्यों में सेब सीजन समाप्ति की ओर होता है तब लाहुल-स्पीति का सेब मंडी में दस्तक देता है। उन्होंने बताया कि सेब की गुणवत्ता बेहतर होने के बावजूद बागवानों को अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।

बागवान कल्याण ठाकुर ने बताया कि 

सेब की किस्मों में रेड रॉयल, रेड चीफ, सुपर चीफ, रेड डिलीशियस, गोल्डन, स्कारलेट, स्पर वांस, ऑर्गन, स्पर गेल गाला, ग्रेमी स्मिथ जैसे विदेशी प्रजाति के पौधे भी उगाए जा रहे हैं। लाहुल घाटी में 1170 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब का उत्पादन हो रहा है।घाटी में लगभग 4600 किसान परिवार हैं। इनमें 2500 परिवार कृषि और बागवानी से जुड़े हैं। 

प्रगतिशील बागवान रणवीर, रोशन लाल और अशोक बापा ने बताया कि इस बार सेब का उत्पादन भले ही कम है। बागवानी विभाग के एचडीओ प्यारे लाल शर्मा ने बताया कि इस समय लाहुल में 1170 हेक्टेयर जमीन में सेब का उत्पादन हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं