शाहपुर : राजकुमार की एक किड़नी वो भी डायलिसिस पर पीड़ित को मदद की दरकार।
शाहपुर : राजकुमार की एक किड़नी वो भी डायलिसिस पर पीड़ित को मदद की दरकार।
शाहपुर : जनक पटियाल /
चंगर क्षेत्र की पंचायत मनेई के बार्ड 3 के राजकुमार को इलाज के लिए दानी सज्जनों की मदद की जरूरत है। पंचायत मनेई के 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र स्व. चुहडू राम किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। पीड़ित राजकुमार उसकी पत्नी एक बेटी एक बेटा जो अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं।पीड़ित राजकुमार की जन्म से ही एक ही किडनी थी।जैसे तैसे जिदगी चल रही थी, दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था लेकिन मार्च 2024 में जैसे ही बीमार हुए तो पता चला कि एक मात्र किडनी भी खराब हो चुकी है।गरीब परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालात यह हैं कि उसका महीने में आठ बार डायलासिस हो रहा है। डायलसिस के लिए इंजेक्शन लगाने के लिए हर बार करीबन 3000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जो पैसे थे वो इलाज में चले गए। अब टांडा जाने के लिए किराए तक भी नहीं होता। परिवार व बच्चों के पढ़ाई व भविष्य पर भी तलवार लटक गई है। क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे अपनी कमाई से अपनी समर्थता के अनुसार पीड़ित राजकुमार की मदद कर सकते हैं। छोटी सी मदद एक जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
ज्यादा जानकारी के लिए आप सम्पर्क भी कर सकते हैं तथा दिल खोल के दान भी कर सकते है। बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा हारचकियाँ
खाता संख्या :41524071776
SBIN 0017250
सम्पर्क सूत्र 9882838918
कोई टिप्पणी नहीं