भाजपा हिमाचल प्रदेश में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में तीसरी बार चुने गए घनश्याम शर्मा - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा हिमाचल प्रदेश में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में तीसरी बार चुने गए घनश्याम शर्मा

 भाजपा हिमाचल प्रदेश में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में तीसरी बार चुने गए घनश्याम शर्मा


भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर पालमपुर, कांगड़ा निवासी घनश्याम शर्मा को 'पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ' का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह उनकी लगातर तीसरी नियुक्ति है, जो उनके मजबूत नेतृत्व और कर्मचारी हितों के लिए उनकी निरंतर सक्रियता को दर्शाती है।

घनश्याम शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। इनके नेतृत्व में पूर्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष लाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के कल्याण, तथा नीति निर्माण क्षेत्र में उनका योगदान प्रसंशनीय है।

प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घनश्याम शर्मा को तीसरी बार संयोजक बनने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ और भी सशक्त होगा तथा कर्मचारियों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर है।

कोई टिप्पणी नहीं